Sagar News: पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत; पति पर लगे ये गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्नोद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 29 वर्षीय महिला ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। खेत पर गई थी मां-बेटी, फिर नहीं लौटीं जानकारी के अनुसार, सीमा पाल (29) अपने पति भागीरथ पाल के साथ ग्राम नाहरमऊ (केसली) में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ अपने मायके ग्राम हिन्नोद में रह रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह बेटी को लेकर खेत की ओर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव खेत में बने कुएं में उतराते मिले। मायके पक्ष का आरोप: पति करता था मारपीट मृतका के भाई संजू पाल ने पुलिस को बताया कि सीमा की शादी 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति भागीरथ उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला महिला थाने तक भी पहुंचा था। भाई का आरोप है कि इसी प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण उसकी बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया। ये भी पढ़ें-गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित पति की सफाई: ससुर की बीमारी के कारण छोड़ा था दूसरी ओर, पति भागीरथ पाल ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि मेरे ससुर की तबीयत खराब थी, इसलिए मैं करीब एक महीने पहले खुद सीमा को उसके मायके छोड़कर आया था। हमारे बीच फोन पर भी सामान्य बातचीत होती थी। मारपीट के आरोप गलत हैं। पुलिस की जांच शुरू पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के आधार पर मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:12 IST
Sagar News: पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत; पति पर लगे ये गंभीर आरोप #CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #JaisinghnagarPoliceStation #Mother-daughterSuicide #FamilyDispute #PoliceInvestigation #SubahSamachar
