UP: अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर में बनेगा 10 किमी लंबा नया बाईपास, 70 करोड़ रुपये होगी लागत

अलीगढ़ जिले के विकास और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कस्बा खैर में एक नए बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 13 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति मिलने जा रही है। इस बाईपास के बनने से न केवल अलीगढ़ से नोएडा होकर दिल्ली जानेवाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि आवागमन भी काफी आसान हो जाएगा। यह नया बाईपास 10 किलोमीटर लंबा और 35 मीटर चौड़ा होगा।इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अलीगढ़ से टप्पल जाते समय यह बाईपास मार्ग के बाईं ओर बनाया जाएगा। इस परियोजना के दायरे में नया बांस, टीटी गांव समेत कुल 10 गांवों की जमीन शामिल होगी। खैर की अनाज मंडी में भारी वाहनों (ट्रकों) का भारी दबाव रहता है, जिसके कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस नए बाईपास का प्लान तैयार किया गया है। मंडी से सीधा संपर्क इस बाईपास को सीधे खैर की अनाज मंडी की सड़क से जोड़ा जाएगा, जिससे वहां आने-जाने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश किए बिना निकाला जा सके। जाम से मिलेगी मुक्ति भारी वाहनों के शहर के बाहर से ही निकल जाने से स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। एडीए के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा कहते हैं किबोर्ड की बैठक में मुहर लगने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर में बनेगा 10 किमी लंबा नया बाईपास, 70 करोड़ रुपये होगी लागत #CityStates #Aligarh #AligarhNews #KhairBypass #SubahSamachar