Bareilly News: वॉलीबाल मैच के बाद तार हटा रहे खिलाड़ी की करंट से मौत

शाही (बरेली)। सेवा ज्वालापुर गांव में रात को वॉलीबाल मैच खेलने के बाद खंभे से लटक रहे हैलोजन लाइट के तार को हटाने के दौरान खिलाड़ी को करंट लग गया। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद खिलाड़ी को बरेली के निजी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहरी हिस्से में प्राथमिक विद्यालय के पास ग्राम समाज की जगह खाली पड़ी है। बच्चों ने इसे खेल मैदान का रूप दे दिया है। गांव के कुछ युवकों ने यहां खंभे पर हैलोजन लाइटें व दो बल्ली लगाकर जाल लगा रखा है। रोज रात में वह यहां वॉलीबाल मैच खेलते हैं।शुक्रवार रात भी लड़के मैच खेलने पहुंचे थे। हमेशा की तरह जाते वक्त रात दस बजे के करीब कुछ लड़के खंभे पर लगी हैलोजन लाइट बंद करने के लिए कूड़ेदान पर खड़े हो गए। हटाने के दौरान तार 21 वर्षीय दुर्गा प्रसाद के हाथ से छू गया। उसे तेज करंट लगा। साथी खिलाड़ी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से बरेली रेफर किया गया। परिजन और साथी उसे लेकर बरेली के निजी अस्पताल आए, यहां दुर्गा प्रसाद को भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमाॅर्टम कराए बिना परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया। ---------गांव में मातमघटना से परिवार और साथी खिलाड़ी सदमे में हैं। दुर्गा प्रसाद दो भाई एवं तीन बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था। दुर्गा प्रसाद के घर संवेदना व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अजय राजपूत, ग्राम प्रधान देशदीपक वर्मा, प्यारेलाल राजपूत, लालता प्रसाद शामिल रहे। बिजली निगम के जेई रामदेव वर्मा ने बताया उनके पास करंट से मौत होने की कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने भी सूचना मिलने से इन्कार किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: वॉलीबाल मैच के बाद तार हटा रहे खिलाड़ी की करंट से मौत #APlayerDiedOfElectrocutionWhileRemovingWiresAfterAVolleyballMatch. #SubahSamachar