Kangra News: पोस्टर बना नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर-1 में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस, रेड रिबन क्लब और मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति संकल्प: स्वस्थ भारत से विकसित भारत” विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों सप्त सिंधु (देहरा), शाहपुर और धौलाधार के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। धौलाधार परिसर से ही 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से नशे के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. मलकीयत सिंह के मार्गदर्शन, डॉ. विवेक शर्मा और डॉ. भरत सिंह के संयोजन में हुआ।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा अवस्थी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नरेंद्र पांडेय और डॉ. कुलदीप कुमार शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को 23 अप्रैल को होने वाली विशेष कार्यशाला में कुलपति सम्मानित करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पोस्टर बना नशे से दूर रहने का दिया संदेश #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #SubahSamachar