Kullu News: आशापुरी भगवती के मंदिर में लगी भक्तों की कतार

सैंज (कुल्लू)। देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अटूट परंपराओं का निर्वहन करते हुए बुधवार को रैला क्षेत्र में माता आशापुरी भगवती का बिठ पर्व मनाया गया। समूची घाटी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई और माता के जयकारों से गुंजायमान रही। पर्व की परंपराओं का निर्वहन करते हुए डिमनी नामक स्थान पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लेने के उपरांत पारंपरिक घी-खिचड़ी का सेवन किया। मान्यता है कि इस दिन सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने से आपसी भाईचारा बढ़ता है और माता की कृपा प्राप्त होती है। पालसरा लिखत राम, कारदार टीकम राम, कली राम धामी, ओमदत्त, गूर जयदेव वशिष्ठ, पुजारी परिदत शर्मा और सूर्यकांत ने कहा कि सुबह से ही आशापुरी भगवती के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि आधुनिकता के दौर में भी पहाड़ की ग्रामीण संस्कृति और देव परंपराएं अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी हुई हैं। नालीकेसिमसा मेलामेंविराजमानदेवी-देवता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: आशापुरी भगवती के मंदिर में लगी भक्तों की कतार #AQueueOfDevoteesAtTheAshapuriBhagwatiTemple #SubahSamachar