Rohtak News: रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर हैफेड़ के रिटायर्ड अधिकारी से 3.65 लाख ठगे
रोहतक। साइबर ठगों ने विशाल नगर निवासी व हैफेड के सेवानिवृत्त अधिकारी राजबीर सिंह से रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर और विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर ठगी को अंजाम दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को उन्होंने फेसबुक पर रियल एस्टेट कंपनी का लोगो लगा एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिए गए लिंक को खोलकर उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर दी। अगले दिन उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई।कॉल करने वाले व्यक्ति ने रियल एस्टेट में निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास कर राजबीर सिंह ने 24 जून को बताए गए बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 3.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।राशि भेजने के कुछ देर बाद उन्होंने कॉल कर भुगतान की पुष्टि करनी चाही। इस पर दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई और उन्हें बताया गया कि पैसे मिल गए हैं तथा जल्द ही अच्छा मुनाफा दिया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया।संदेह होने पर राजबीर सिंह ने जांच की तो पता चला कि फेसबुक आईडी फर्जी थी और कॉल करने वाला मोबाइल नंबर विदेशी था। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 21:50 IST
Rohtak News: रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर हैफेड़ के रिटायर्ड अधिकारी से 3.65 लाख ठगे #ARetiredHafedOfficialWasDupedOfRs3.65LakhInTheNameOfInvestingInRealEstate. #SubahSamachar
