Ambala News: आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

अंबाला। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक दिवसीय विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेन आज यानी 13 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन शाम 6:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन बीच रास्ते के स्टेशन शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर शाम 6:38 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 7:43 बजे जम्मूतवी, 9:32 बजे पठानकोट जंक्शन, 11:25 बजे जालंधर कैंट, 12:30 बजे लुधियाना जंक्शन, 1 बजे साहनेवाल, 2:50 बजे अंबाला कैंट, सुबह 4:13 बजे पानीपत और 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 03:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन #ASpecialTrainWillRunBetweenShriMataVaishnoDeviKatraAndNewDelhiToday. #SubahSamachar