रामनगर में हादसा: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में जा गिरी, दो घायल
रामनगर में कोसी बैराज से बालाजी मंदिर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कोसी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब दो बजे की है। कार कोसी बैराज से बालाजी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 08:23 IST
रामनगर में हादसा: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में जा गिरी, दो घायल #CityStates #Nainital #RamnagarRoadAccident #UttarakhandNews #RamnagarNews #SubahSamachar
