Ambala News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
नारायणगढ़। तेज रफ्तार कार चालक ने 21 जून की सुबह बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ दिनों तक दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास चल रहे थे। इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।शहजादपुर माजरा निवासी 30 वर्षीय लोकेश शर्मा का गांव में ही सीएससी सेंटर है। लोकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 जून की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ओखल चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोकेश सड़क पर गिर गया। हादसे में उनकी दाहिनी टांग, पैर का अंगूठा, हाथ का अंगूठा और बाईं तरफ का कंधा बुरी टूट गया। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से निकल गया। लेकिन जब सुलह का कोई हल नहीं निकला, तो पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 01:14 IST
Ambala News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर #ASpeedingCarHitABike #SubahSamachar
