Sonipat News: श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी एवं जलजीरा की छबील लगाई
सोनीपत। भीषण गर्मी के चलते ककरोई चौक पर पांच मंजिला श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी एवं जलजीरा की छबील लगाई गई। मंदिर एवं प्याऊ के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि इस पांच मंजिला मंदिर में 15 वर्षों से श्री सालासर बालाजी की अखंड ज्योत निरंतर प्रज्ज्वलित है। मंदिर अपनी स्थापना से ही केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं बल्कि मानव सेवा का भी प्रेरणादायी धाम रहा है। भारतीय संस्कृति में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य माना गया है। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के सहयोग से मीठे पानी एवं जलजीरा की छबील लगाई गई। इस दौरान सुंदर लाल सतीजा, श्रीभगवान सिंगला, पंडित ऋषि प्रकाश शर्मा, नरेश सेतिया, सतनारायण शर्मा, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 19:56 IST
Sonipat News: श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी एवं जलजीरा की छबील लगाई #AStallServingSweetWaterAndJaljeeraWasSetUpForTheDevotees. #SubahSamachar
