Aligarh News: चारा लेकर जा रही महिलाओं को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर महरावल पुल के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे खेतों से पशुओं को चारा लेकर घर जा रही दो महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई महिलाओं में से एक की उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दूसरी का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, भुकरावली निवासी अमर सिंह की पत्नी धर्मवती तथा राजेंद्र सिंह की पत्नी राजवती सुबह खेतों से पशुओं को चारा लेकर पैदल घर जा रही थीं। महरावल पुल के पास अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मवती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान धर्मवती (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: चारा लेकर जा रही महिलाओं को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत #AligarhNewsroadAccidentwomenDie #SubahSamachar