Karnal News: आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक हुए चोटिल

करनाल। तेज आंधी के बीच नीलोखेड़ी-कारसा रोड पर देर शाम एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे कई वाहन चालक घायल हो गए। पथ प्रकाश न होने के कारण सड़क पर गिरा पेड़ समय रहते दिखाई नहीं दिया और एक के बाद एक चार से अधिक वाहन उससे टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के दौरान अचानक पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण वाहन चालकों को सामने पड़ा पेड़ दिखाई नहीं दिया जिससे लगातार हादसे होते गए। टक्कर के चलते कई चालकों को चोटें आईं।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद लोगों ने मिलकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया और कुछ समय में मार्ग को आंशिक रूप से चालू कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर पथ प्रकाश की कमी और आपात स्थिति में त्वरित व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि सड़क पर पर्याप्त रोशनी होती तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 01:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक हुए चोटिल #ATreeFellOnTheRoadDueToTheStorm #InjuringTheDriver. #SubahSamachar