Betul News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जिले के झल्लार क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब खेत से कढ़ाबा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि चलते समय ट्रॉली ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे ट्रॉली में रखे कढ़ाबे में चिंगारी भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रॉली से धुएं और लपटें उठने लगीं। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए दूर हट गए। हालांकि इस गंभीर स्थिति में ट्रैक्टर चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना घबराए त्वरित निर्णय लिया। उसने ट्रैक्टर को पास ही स्थित तालाब की ओर मोड़ दिया और ट्रॉली को पानी में उतार दिया। चालक के इस साहसिक कदम से आग पर तुरंत काबू पाया गया और एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। ये भी पढ़ें:Bhopal News:महाशिवरात्रि पर देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, 60 किन्नरों की घर वापसी का दावा स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रॉली को समय रहते पानी में नहीं उतारा जाता, तो आग आसपास के घरों, खेतों और अन्य वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में ट्रॉली और उसमें रखा कढ़ाबा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक समेत अन्य लोग सुरक्षित रहे। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को भी दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली बिजली के खुले तार की चपेट में आई थी, जिससे आग भड़क गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी वाहनों को बिजली लाइनों के नीचे ले जाते समय सावधानी बरतें और खुले तारों की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत दें। स्थानीय ग्रामीणों ने चालक की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। इस घटना ने एक बार फिर बिजली लाइनों की सुरक्षा और जागरूकता की आवश्यकता को उजागर किया है। चलती ट्रॉली में भड़की आग, चालक ने ट्रॉली तालाब में उतारकर बचाई जान

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 00:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Betul News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा #CityStates #Betul #MadhyaPradesh #ElectricWires #TractorTrolleyCaughtFire #MajorAccidentAverted #Jhallar #TrolleyCarryingKadhabaCaughtFire #HighTensionLine #ElectricityDepartment #SubahSamachar