Panipat News: फैक्टरी में खेल रही दो साल की बच्ची की पिकअप से कुचलकर माैत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। काबड़ी रोड कच्ची फाटक हरिनगर स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी दीवा में सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेलते समय दुआ (02) की पिकअप से कुचलने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ सुबह फैक्टरी गई थी और वहीं पर खेल रही थी। चालक ने बिना देखे पिकअप को पीछे हटाया तो बच्ची चपेट में आ गई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूलरूप से यूपी के संभल जिले के उवैश ने बताया कि वह गंगाराम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। वे फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे दो बेटे और छोटी बेटी हैं। वह सोमवार को काम करने एल्डिको गया था। उनकी पत्नी कच्ची फाटक के पास दीवा टेक्सटाइल फैक्टरी में काम करती हैं। उनकी छोटी बेटी दुआ उनके साथ फैक्टरी चली गई। उनकी पत्नी काम करने लग गई और बेटी बाहर परिसर में खेलने लगी। इसी बीच पिकअप चालक जतिन निवासी बाकरनगर बिजनौर यूपी हाल निवासी जैन चौक केशव कांटा अपनी पिकअप को पीछे हटाने लगा। उसने पिकअप के पीछे खेल रही दुआ पर ध्यान नहीं दिया और तेजी से पिकअप को पीछे हटा दिया। इससे पिकअप का पिछला पहिया दुआ के ऊपर से उतर गया। फैक्टरी के दूसरे मजदूर दुआ को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके पड़ोसी अतीक ने फोन कर उनको हादसे की जानकारी दी। वह घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप चालक हादसे के बाद भाग गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस उवैश की शिकायत पर चालक जतिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिलानागरिकअस्पतालमेंमौजूदबच्चीकेपितावअन्यपरिजन।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:26 IST
Panipat News: फैक्टरी में खेल रही दो साल की बच्ची की पिकअप से कुचलकर माैत #ATwo-year-oldGirlPlayingInAFactoryWasCrushedToDeathByAPickup. #SubahSamachar
