Aligarh: फिरोजाबाद पुलिस की दबिश पर महिला ने खुद झुग्गी में लगा दी आग, हुआ हंगामा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर 21 फरवरीशाम उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब झुग्गी में रहने वाले परिवार की महिला को फिरोजाबाद पुलिस पकड़ने आई। खुद को घिरा देख महिला ने झुग्गी में आग लगा दी। हालांकि, आनन-फानन पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से आग बुझा ली। बाद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला को पकड़कर ले जाया गया। फिरोजाबाद के दक्षिण थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार सात माह पहले सासनी गेट के आगरा रोड बिजली घर के पास झुग्गी डालकर रह रहे परिवारों में शामिल महिला, उसके पति व भाई पर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इसमें वहां झुग्गी में रहने वाले परिवार की नाबालिग को फुसलाकर ले जाने, पॉक्सो, दुष्कर्म आदि के आरोप हैं। इस मामले में पूर्व में पुलिस महिला के पति व भाई को जेल भेज चुकी है। महिला के खिलाफ अदालत से गैरजमानती वारंट जारी हैं। इन्हीं वारंटों के आधार पर फिरोजाबाद पुलिस टीम शुक्रवार शाम उसे पकड़ने पहुंची। काफी प्रयास के बाद उसकी लोकेशन मिली। जैसे ही पुलिस ने घेरा उसने अपनी झुग्गी में आग लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। बाद में सासनी गेट पुलिस के सहयोग से टीम उसे पकड़कर फिरोजाबाद ले गई। शनिवार को उसे फिरोजाबाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया है। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार के अनुसार महिला ने खुद ही आग लगाई थी। जांच में इसकी पुष्टि हो गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh: फिरोजाबाद पुलिस की दबिश पर महिला ने खुद झुग्गी में लगा दी आग, हुआ हंगामा, गिरफ्तार कर भेजा जेल #CityStates #Aligarh #PoliceRaid #FirozabadPolice #AligarhNews #AgraRoadAligarh #AligarhCrimeNews #Hungama #SubahSamachar