Chandigarh News: प्रेम विवाह के बाद धमकियों से टूटे युवक ने की आत्महत्या, चार पर केस
पटियाला। पातड़ां में प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिजनों की कथित धमकियों से परेशान युवक द्वारा जहरीली वस्तु पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के बयान के आधार पर लड़की के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मृतक की पहचान 28 वर्षीय नवनीत सिंह निवासी पातड़ां के रूप में हुई है। वह पंजाब स्टेट पावरकॉम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार नवनीत सिंह ने वर्ष 2024 में मुख्तयार सिंह की बेटी से परिजनों की मर्जी के बिना एक धार्मिक स्थल पर प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद युवती अपने माता-पिता के पास रहने लगी।आरोप है कि बाद में लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस पर नवनीत सिंह ने होने वाले ससुराल पक्ष को पहले विवाह की जानकारी दी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और चुप न रहने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी।परिजनों के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों से मानसिक रूप से परेशान नवनीत सिंह ने जहरीली वस्तु पी ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर थाना पातड़ां पुलिस ने मुख्तयार सिंह सहित मेहर सिंह, किरपाल सिंह और बलविंदर सिंह, सभी निवासी गांव जयूनपुरा, के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:44 IST
Chandigarh News: प्रेम विवाह के बाद धमकियों से टूटे युवक ने की आत्महत्या, चार पर केस #AYoungManCommittedSuicideAfterBeingThreatenedFollowingHisLoveMarriage;ACaseHasBeenFiledAgainstFourPeople. #SubahSamachar
