Bulandshahar News: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला गर्वी में सोमवार शाम एक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। होनहार बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। युवक ग्रेजुएशन और आईटीआई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गांव नगला गर्वी निवासी पुष्पेंद्र (25) सोमवार देर शाम अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान नलकूप या कटी लाइन से पानी में करंट उतर आया। पुष्पेंद्र इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे लेकर अलीगढ़ स्थित हायर मेडिकल सेंटर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और पढ़ाई में काफी मेधावी था। वह नौकरी पाकर परिवार का सहारा बनना चाहता था, लेकिन इस हादसे ने खुशियां छीन लीं। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bulandshahr news



Bulandshahar News: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत #BulandshahrNews #SubahSamachar