Meerut News: ब्रह्मपुरी में युवक ने तेजाब पिया, गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती
-पत्नी से चल रहा था विवाद, पहले शराब पी, फिर पी लिया तेजाबसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। ब्रह्मपुरी क मास्टर कालोनी में संदीप ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। ब्रह्मपुरी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मास्टर कालोनी निवासी संदीप को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। उन्होंने डाक्टरों को बताया कि संदीप ने पानी समझकर तेजाब पी लिया है। डाक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया। संदीप शराब के नशे में था। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने देहली गेट थाना पुलिस को सूचना दी और संदीप को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, संदीप का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा है। वह मायके में रह रही है। इसके बाद से ही संदीप मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह पूरे दिन शराब पीता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को संदीप ने दिन में ही पहले शराब पी। इसके बाद उसने तेजाब पी लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:01 IST
Meerut News: ब्रह्मपुरी में युवक ने तेजाब पिया, गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती #AYoungManDrankAcidInBrahmapuriAndWasAdmittedToAHospitalInCriticalCondition. #SubahSamachar
