Shivpuri News: थाने में युवक ने खुद को ब्लेड से किया घायल, पूछताछ के दौरान की आत्महत्या कोशिश
शहर के फिजिकल थाना परिसर में दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपने गले और पेट पर वार कर खुद को घायल कर लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे तत्काल शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कमलागंज घोसीपुरा निवासी 35 वर्षीय शफीक खान का पड़ोस में रहने वाले रवि राज प्रजापति से बिजली की लाइन डालने को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत रवि राज प्रजापति ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शफीक को इस मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी पत्नी छोटी खान को थाने बुलाया। पत्नी द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद शफीक स्वयं थाने पहुंचा। इसी बीच यह भी सामने आया है कि शफीक खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह हाथ में तलवार और कथित रूप से कट्टा लिए लोगों को धमकाते हुए दिख रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस वीडियो को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर भी पुलिस ने शफीक को पूछताछ के लिए बुलाया था। ये भी पढ़ें-11.14 प्रतिशत की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1,69,050 रुपये थाना परिसर पहुंचने के बाद शफीक ने अचानक किसी धारदार वस्तु से अपने पेट और गर्दन पर वार कर लिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 17:38 IST
Shivpuri News: थाने में युवक ने खुद को ब्लेड से किया घायल, पूछताछ के दौरान की आत्महत्या कोशिश #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shivpuri #ShivpuriPoliceStation #ShafiqKhan #SuicideAttempt #BladeAttack #ElectricityDispute #ViralVideo #SubahSamachar
