Haryana: 35 लाख कर्ज लेकर अमेरिका गया था युवक, सड़क हादसे में गई जान; डिलीवरी ब्वॉय का करता था काम
अमेरिका के इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड में रेड लाइट पर 12 मई को गाड़ी की टक्कर लगने से कार सवार शिव कॉलोनी निवासी प्रवीन (40) की मौत हो गई। वह अमेजन कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करते थे। हादसे के समय वह गाड़ी में सवार होकर रेड लाइट पर खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आई अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ी में सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को वहां शवगृह में रखवाया है। प्रवीन माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार अब बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगा रहा है। मृतक का परिवार मूल रूप से कैथल के बरसाना गांव का रहने वाला है। मृतक प्रवीन के मामा चरणजीत ने बताया कि उनका भांजा तीन साल पहले 35 लाख रुपये खर्च करके अमेरिका गया था। वहां उसे अमेजन कंपनी में डिलीवरी का काम मिल गया था। 12 मई को उनके पास अमेरिका से भांजे के अन्य साथी की कॉल आई। उसने बताया कि 12 मई की सुबह प्रवीन गाड़ी में सवार होकर सामान की डिलीवरी के लिए जा रहा था। वहइंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड में क्वेकर बुलेवार्ड और स्टाउट हेरिटेज पार्क वे के चौराहे पर रेड लाइट पर खड़े थे। इसी दौरान वहां पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और भांजे की गाड़ी से टकरा गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 20:58 IST
Haryana: 35 लाख कर्ज लेकर अमेरिका गया था युवक, सड़क हादसे में गई जान; डिलीवरी ब्वॉय का करता था काम #CityStates #Haryana #Karnal #SubahSamachar
