Panipat News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवक की टांग की हड्डी टूटी
समालखा। थाना क्षेत्र के गांव महावटी में घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव महावटी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून की रात करीब 11 बजे महेंद्र, उसका पुत्र मोहित, पत्नी सुमन और गांव पलड़ी निवासी एक अन्य व्यक्ति लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उस पर, उसकी माता कृष्णा, भाई सुरेंद्र और भाभी पर हमला कर दिया। हमले में राजेश की टांग की हड्डी टूट गई, हाथ की उंगलियों पर चोटें आईं और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगीं। उसकी माता कृष्णा के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने महेंद्र, मोहित, सुमन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 06:04 IST
Panipat News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवक की टांग की हड्डी टूटी #AYoungManWasAttackedInHisHomeAndHisFamilySufferedABrokenLeg. #SubahSamachar
