Panipat News: निवेश का झांसा देकर युवक से 2.48 लाख की ठगी की
पानीपत। हरिनगर के एक मयंक चौरसिया दोगुना लाभ कमाने के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगाें ने झांसे में लेकर उनसे करीब 2.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।हरिनगर के मयंक चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें कम समय में पैसा दोगुना करने का दावा किया गया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनको ट्रस्टिड गेम नाम के एक टेलीग्राम चैनल पर जोड़ा गया। उनो एक वेबसाइट पर पंजीकरण और उनको वर्चुअल वॉलेट बनाया। उन्होंने अपने और अपनी माता के अलग-अलग बैंक खातों से 29 बार यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए। उसने तीन से 30 दिसंबर तक 2.48 लाख रुपये निवेश किए। उसकी वेबसाइट के वर्चुअल वॉलेट में पैसे तो दिख रहे थे, लेकिन जब उन्होंने उन्हें निकालना चाहा तो ठगों ने और पैसों की मांग शुरू कर दी। उन्होंने मैसेज किए तो कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाना के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधान पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। ये बरतें सावधानी सोशल मीडिया पर पैसा दोगुना करने वाले लुभावने विज्ञापनों से बचना चाहिए। अज्ञात चैनल पर निवेश की सलाह मिलती है तो उससे बचकर रहें। किसी के साथ धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 डायल या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:16 IST
Panipat News: निवेश का झांसा देकर युवक से 2.48 लाख की ठगी की #AYoungManWasDupedOfRs2.48LakhOnThePretextOfInvestment. #SubahSamachar
