Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर युवक से 50 हजार रुपयों की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसीशिकोहाबाद। लेबर कॉलोनी निवासी मोनू यादव ने बताया कि वह सोमवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर रुपये निकालने गया था। एटीएम में तकनीकी समस्या के कारण लेनदेन नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उसे गुमराह किया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तब उसे कार्ड बदलने की आशंका हुई। इसके बावजूद मंगलवार सुबह फिर उसके खाते से 25 हजार रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह दो दिनों में उसके खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:12 IST
Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर युवक से 50 हजार रुपयों की ठगी #AYoungManWasDupedOfRs50 #000ByChangingHisDebitCard. #SubahSamachar
