Sonipat News: दुकान पर बीड़ी लेने रुके युवक का अपहरण कर पीटा, 53 हजार रुपये गायब
संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। मौसी को रुपये देने जा रहे युवक का गांव सोहटी के पास से अपहरण कर पिटाई करने और 53 हजार रुपये गायब करने का मामला सामना आया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल युवक का इलाज बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी दीपक मलिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह 16 जून की रात 9 बजे अपनी बाइक से दिल्ली के गांव कुतुबगढ़ में अपनी मौसी के घर रुपये देने जा रहे थे। जब वह गांव सोहटी के पास एक दुकान पर बीड़ी लेने के लिए रुके तो वहां पर बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पहुंची। शिकायतकर्ता के अनुसार गाड़ी से उतरे रोहणा गांव के हरीश और उसके 5-6 साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि एक युवक ने हेलमेट से उन पर हमला किया जबकि दूसरे ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उन्हें गांव गोपालपुर में एक खेत में ले गए और उनकी डंडे से पिटाई करने के साथ लात-घूंसे मारे। इससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। बाद में आरोपी उन्हें वापस बाइक के पास छोड़कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि राहगीर की मदद से घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर गए। पिटाई में दीपक मलिक को आठ जगह चोटें आई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 17:23 IST
Sonipat News: दुकान पर बीड़ी लेने रुके युवक का अपहरण कर पीटा, 53 हजार रुपये गायब #AYoungManWhoStoppedToBuyBidisAtAShopWasKidnappedAndBeaten #AndRs53 #000WasMissing. #SubahSamachar
