Delhi Murder: दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का खेत में मिला शव, बवाना में घोषित बदमाश के बेटे की हत्या
बवाना के मंगेशपुर इलाके में एक घोषित बदमाश के बेटे की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव एक खेत में मिला है। मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में हुई है। 29 मार्च को वह दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए गया था। उसके बाद वापस नहीं आया है। मंगलवार को उसकी पत्नी ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को एक खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें एक पुरुष का शव सड़ी-गली हालत में मिला, जिसे शुरू में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, बाद में मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। वह बवाना थाने के घोषित बदमाश मंगूराम का बेटा था। उसकी पहचान उसके भाई अनिल ने की। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि 29 मार्च को प्रदीप दोपहर करीब दो बजे अपने तीन साथियों के साथ शराब की दुकान पर गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 04:54 IST
Delhi Murder: दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का खेत में मिला शव, बवाना में घोषित बदमाश के बेटे की हत्या #CityStates #DelhiNcr #DelhiCrime #DelhiMurder #DelhiHindiNewsToday #SubahSamachar
