आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के रिश्तों में आएगी मिठास या बढ़ेगी उलझन, जानें दिनभर का हाल

कर्क राशिकर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार से गहरा लगाव रखने वाले माने जाते हैं। ये अपने प्रियजनों की खुशियों और जरूरतों का विशेष ध्यान रखते हैं। इनका सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव इन्हें दूसरों की भावनाओं को समझने में मदद करता है। कर्क राशि वालों के लिए अंक 2 शुभ माना जाता है। वहीं, मोती रत्न धारण करना इनके लिए अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि इससे मन की शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सकता है। कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) आज आपके सामने ऐसे अवसर आ सकते हैं, जो कामकाज में नई उपलब्धियों का रास्ता खोलेंगे। लंबे समय से अटकी हुई कोई व्यापारिक डील पूरी होने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे की योजनाओं को गति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार को नए तरीके से आगे बढ़ाने की आपकी कोशिशें भी सफल होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, पिताजी के साथ किसी विषय पर विचारों का मतभेद हो सकता है। अपनी बात शांत और प्रेमपूर्ण तरीके से रखेंगे तो स्थिति बिगड़ने से बच सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इन्हीं संपर्कों के जरिए भविष्य में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल कर्क राशि वाले महीने के मध्य में परेशान रह सकते हैं, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है।यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के रिश्तों में आएगी मिठास या बढ़ेगी उलझन, जानें दिनभर का हाल #Predictions #National #AajKaKarkRashifal #KarkRashifal #CancerHoroscope #KarkRashiAajKaRashifal #AajKaKarkRashifalKyaHai #CancerZodiacSign #TodayCancerHoroscope #KarkRashiToday #KarkRashiTodayLove #KarkRashi2026KaisaRahega #SubahSamachar