'मैं हैरान हूं'; सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन का आमिर की भतीजी और अभिनेत्री जैन खान ने किया विरोध
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को आज शनिवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया। इस पर आमिर खान की भतीजी और अभिनेत्री जैन खान ने रिएक्शन दिया है। जैन खान बोलीं- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं' जैन खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहती दिखी हैं, 'आज सुबह जब मैं उठी तो सोनम वांगचुक को जबरन उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन और भूख हड़ताल से ले जाया गया। मैं यह देखकर बहुत हैरान हूं। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मैं अपने लोकतंत्र और अपनी व्यवस्था को देखकर बिखरा हुआ महसूस कर रही हूं'। 'सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं' जैन खान ने आगे कहा है, 'कोई भी राजनीतिक पार्टी, चाहें सत्ता में हो या न हो, वह इस देश को नहीं चलाती है। हम देश के लोग हैं। कोई भी राजनीतिक पार्टी लोगों के लिए काम करती है। वह लोगों के प्रति जवाबदेह है'। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा है, 'यह आपकी निजी राजनीति से कहीं ऊपर की बात है। यह हमारे महान देश का अपमान है। सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं। वे इस देश या हम लोगों की मालिक नहीं हैं'। View this post on Instagram A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 11:13 IST
'मैं हैरान हूं'; सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन का आमिर की भतीजी और अभिनेत्री जैन खान ने किया विरोध #Bollywood #Entertainment #National #AamirKhan #AamirKhanNiece #ActressZaynKhan #ZaynKhanReactionOnSonamWangchukHungerStrike #ZaynKhanOnSonamWangchukHungerStrikeAtJanta #SonamWangchukForciblyTakenToHospital #SonamWangchuk #SubahSamachar
