Delhi News: राम मंदिर को लेकर आप का अमित शाह पर हमला, दर्शन नहीं करने पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भी उन्होंने अब तक रामलला के दर्शन नहीं किए। पार्टी ने इसे उनकी आस्था और भाजपा की राजनीति से जोड़ते हुए सवाल उठाए। आप के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि अमित शाह को देश के सामने राम मंदिर बनने के बाद से वह अब तक दर्शन करने के लिए नहीं जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता चुनावों में भगवान राम के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन उनके आचरण से वास्तविक आस्था दिखाई नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी हर चुनाव में भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के नाम पर समर्थन मांगती है लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं का व्यवहार उसके विपरीत दिखाई देता है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:43 IST
Delhi News: राम मंदिर को लेकर आप का अमित शाह पर हमला, दर्शन नहीं करने पर उठाए सवाल #AAPAttacksAmitShahOverRamMandir;QuestionsWhyHeDidNotOfferPrayers. #SubahSamachar
