पंजाब चुनाव से पहले आप का बड़ा फेरबदल: मान-चीमा राष्ट्रीय समिति में शामिल, पंजाब में नेतृत्व संतुलन का संकेत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता बनाए रखने और टिकट वितरण से जुड़े असंतोष को संभालने की चुनौती के बीच हुआ है। मान और चीमा का राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल होना केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं है। यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि अब राज्य से जुड़े बड़े राजनीतिक फैसलों में पंजाब के इन दो प्रमुख नेताओं की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखेगी। भगवंत मान पहले से ही पंजाब में पार्टी का प्रमुख चुनावी चेहरा हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 12, 2026, 08:53 IST
पंजाब चुनाव से पहले आप का बड़ा फेरबदल: मान-चीमा राष्ट्रीय समिति में शामिल, पंजाब में नेतृत्व संतुलन का संकेत #CityStates #Election #Jalandhar #Punjab #PunjabAap #BhagwantMann #HarpalCheema #RajbirGhumman #PunjabElection2027 #AssemblyElection2027 #SubahSamachar
