लखनऊ: 'भाजपा की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद', संजय सिंह ने भाजपा व संघ पर साधा निशाना

राजधानी लखनऊ में 'आप' के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और दलित-पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया है। देश की शीर्ष जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंदा चोरी के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। गुजरात में पंजीकृत छह अनजान राजनीतिक दलों का खुलासा करते हुए इसे काले धन को सफेद करने का सबसे बड़ा जरिया बताया। सांसद संजय सिंह ने आंकड़े रखते हुए कहा कि 2023-24 में गुजरात की छह गुमनाम पार्टियों (आम जनमत पार्टी, सत्यवादी रक्षक पार्टी, स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी, न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी, भारतीय नेशनल जनता दल और गरीब कल्याण पार्टी) को कुल 5500 करोड़ का चंदा मिला है। इसमें विशेष बात यह है कि ये 6 पार्टियां गुजरात से हैं। इसका मतलब यह चंदा इन पार्टियों को नहीं बल्कि इन पार्टियों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को मिला है। इन पार्टियों का कोई वजूद नहीं है। इन्होंने मात्र 15 कैंडिडेट लड़ाए, फिर भी इनके पास अरबों रुपये कहां से आएं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: 'भाजपा की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद', संजय सिंह ने भाजपा व संघ पर साधा निशाना #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SanjaySingh #AamAadmiParty #Bjp #LucknowPressConference #UpPolitics #SubahSamachar