Maharajganj News: वर्षों से बंद पड़े शवदाह गृह का ताला खुलवाने को लेकर आप का प्रदर्शन
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के चमनगंज पुल के पश्चिमी छोर पर बने शवदाह गृह में वर्षों से ताला बंद होने के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत कार्यालय की ओर से वर्षों पहले शवदाह गृह में ताला लगा दिया गया था। इससे नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों के गरीब परिवारों को अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। इसे बंद रखे जाने से लोगों में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जनहित में तत्काल ताला खुलवाने का आदेश देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर शवदाह गृह नहीं खोला गया तो पार्टी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगी।प्रदर्शन में जाहिद अली, विनोद मौर्य, शेराजुद्दीन अंसारी एडवोकेट, शाह फैसल, राजू भारती, रामनरेश, राजेंद्र प्रसाद, शंभू यादव, ललित भारती, इसहाक अली, इंद्रजीत भारती, गोरख, श्रीकांत, शहाबुद्दीन, भगवंत, बोधा भारती, कैलाश, रहमत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 02:28 IST
Maharajganj News: वर्षों से बंद पड़े शवदाह गृह का ताला खुलवाने को लेकर आप का प्रदर्शन #AAPWorkersSubmittedAMemorandumAddressedToTheADMToTheSDM. #SubahSamachar
