ABVP: जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय पर गंभीर आरोप
ABVP: एबीवीपी ने मंगलवार को शहर स्थित अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम अलगाववाद और जम्मू-कश्मीर के विभाजन को बढ़ावा दे रहा था और भारतीय सेना का अपमान था। नारे लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की नेमप्लेट पर काली स्याही पोत दी और दावा किया कि यह घटना भारत और कश्मीर को "बांटने" के एक बड़े एजेंडे का हिस्सा थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) समर्थित संगठन स्पार्क द्वारा परिसर के अंदर आयोजित एक कार्यक्रम भारत का विरोध करता है और राष्ट्रविरोधी विचारों को बढ़ावा देता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 07:39 IST
ABVP: जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय पर गंभीर आरोप #Education #National #SubahSamachar
