Yamuna Nagar News: पांच दुकानों से एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी

साढ़ौरा। कस्बे के मोहल्ला सवानिया स्थित वार्ड नंबर-10 की मार्केट में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर पाइप और कॉपर वायर चोरी कर लिए। पाइप काटने से एसी की गैस भी पूरी तरह निकल गई, जिससे दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।दुकानदार अमन सैनी और दीपांशु ढींगरा ने बताया कि सुबह दुकानें खोलने के बाद जब एसी चलाए गए तो एरर आने लगा। संदेह होने पर छत पर जाकर देखा तो एसी के कंप्रेसर से कॉपर पाइप और वायर गायब मिले। पाइप काटे जाने के कारण एसी की गैस भी पूरी तरह लीक हो चुकी थी। दुकानदारों ने बताया कि अब प्रत्येक एसी में नई कॉपर पाइप, वायर लगाने के साथ दोबारा गैस भरवानी पड़ेगी, जिस पर हजारों रुपये खर्च होंगे। एसी मैकेनिक के अनुसार पाइप कटने के बाद गैस पूरी तरह निकल जाती है, इसलिए मरम्मत के बाद गैस भरवाना जरूरी होता है। व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में इस तरह की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई करने और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। साढौरा थाना प्रभारी लखविंदर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: पांच दुकानों से एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी #ACCopperPipesAndWiresStolenFromFiveShops. #SubahSamachar