बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के समीप ब्रेक फेल होने के कारण यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 39 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफऔर स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। Rudraprayag Accident:तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की एक्सयूवी, पांच यात्री थे सवार चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अन्य सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से हरिद्वार रवाना कर दिया गया है। फिलहाल हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 05:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू #CityStates #Dehradun #Tehri #Uttarakhand #AccidentOnRishikesh-badrinath #BadrinathHighway #Accident #SubahSamachar