Rohtak News: निर्वस्त्र कर पीटने व चेहरे पर पेशाब करने का आरोप
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण, मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। खेड़ी साध निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त के साथ बैठा था। तभी मोहित, रोहित, जतीन, विशाल, राहुल, पारस और नितिन सहित अन्य लोग दो कारों में आए और उसके साथ मारपीट की। उसे जबरन उसे कार में बैठाकर ले गए।पीड़ित का आरोप है कि ट्यूबवेल की हौदी में डालने का प्रयास किया। निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया। उसके चेहरे पर पेशाब किया। आरोपियों ने उस पर गांव की पुरानी लड़ाई और हथियार रखने की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाया।विरोध करने पर उसे गोली मारने और शव हरिद्वार ले जाकर फेंकने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसे जबरन शराब भी पिलाई। साहिल ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से मौका पाकर वह खेतों के रास्ते भाग निकला। किसी तरह गांव पहुंचकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया जिसमें 15 चोटों का उल्लेख किया गया है। चिकित्सकों ने कई चोटों पर सर्जन और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की राय आवश्यक बताई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 03:00 IST
Rohtak News: निर्वस्त्र कर पीटने व चेहरे पर पेशाब करने का आरोप #AccusationOfStripping #Beating #AndUrinatingOnTheFace. #SubahSamachar
