Palwal News: 6 साल से गो-तस्करी और हत्या के प्रयास में फरार आरोपी गिरफ्तार
3 जनवरी 2020 को पुलिस ने सूचना पर की थी पकड़ने की कोशिशसंवाद न्यूज एजेंसी हथीन। सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन व चांदहट थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने करीब 6 साल से गोतस्करी और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। भगोड़ा घोषित आरोपी की पहचान मुबीन निवासी गांव उटावड़ के रूप में हुई है। सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 8 फरवरी को मुबीन को उसके गांव उटावड़ से दबोचा गया।थाना चांदहट पलवल के विवेचना अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दीपक गुलिया के अनुसार यह मामला 3 जनवरी 2020 का है। फरीदाबाद निवासी अनिल कौशिक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने साथियों के साथ गो-तस्करी रोकने के लिए गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली थी कि जेवर (यूपी) की तरफ से एक स्कार्पियो और एक सैंट्रो कार में गायों को भरकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही हैं। जब ताराका मोड़, अलीगढ़ रोड पर टीम ने नाकाबंदी की, तो तस्करों ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और टीम के सदस्यों को जान से मारने की नियत से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी पुलिस और गोरक्षकों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी गाड़ियां छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर स्कार्पियो से 5 और सैंट्रो से 2 गायें बरामद की थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 15:39 IST
Palwal News: 6 साल से गो-तस्करी और हत्या के प्रयास में फरार आरोपी गिरफ्तार #AccusedAbscondingFor6YearsInCowSmugglingAndAttemptedMurderArrested #SubahSamachar
