Lalitpur News: प्रताड़ना से तंग आए युवक के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसीबार। उधार में लिए रुपये वापस न करने और प्रताड़ना से तंग आए युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमराभागनर निवासी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 जून की रात करीब 9:30 बजे उसके चचेरे भाई विशाल राजपूत ने बताया कि नीलेंद्र राजा निवासी बानपुर के द्वारा पांच लाख रुपये उधार लिए गए थे, रुपये वापस नहीं करने की प्रताड़ना से तंग आकर पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। उसके भाई विशाल ने विपक्षी की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी मौत के कारणों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड आत्महत्या से पहले किया। पुलिस ने आरोपी नीलेंद्र राजा के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 01:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lalitpur News: प्रताड़ना से तंग आए युवक के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा #AccusedArrestedAndSentToJailInTheCaseOfAYoungManCommittingSuicideDueToHarassment. #SubahSamachar