Panipat News: मकान से चोरी जेवरात बिकवाने का आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने देवी मंदिर के पीछे उत्तम नगर स्थित एक मकान से चोरी हुए सोने के जेवरात बिकवाने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी रूपसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हजार रुपये की नकदी बरामद कर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सीआईए थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम ने 29 जुलाई को चोरी का खुलासा करते हुए देसराज कॉलोनी निवासी मुख्य आरोपी गोलू उर्फ अखमिचा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोलू ने स्वीकारा था कि उसने उत्तम नगर निवासी शुभम के घर की अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, चांदी की पाजेब, कड़े व चेन चोरी की थी।गोलू ने चोरी के सोने के जेवरात अपने दोस्त रूपसिंह के माध्यम से 65 हजार रुपये में बेचे थे। इसमें से उसने रूपसिंह को 15 हजार रुपये दिए थे और बाकी पैसे नशे व खाने-पीने में खर्च कर दिए थे। पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी गोलू से चांदी के जेवरात और 13 हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया था।शुक्रवार शाम को पुलिस ने जेवरात बिकवाने वाले आरोपी रूपसिंह को भी धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे मिले 15 हजार रुपये में से उसने तीन हजार रुपये खर्च कर दिए थे। पुलिस ने उसके पास से शेष 12 हजार रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: मकान से चोरी जेवरात बिकवाने का आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForArrangingTheSaleOfJewelryStolenFromAHouse. #SubahSamachar