दिल्ली: एआई से बनाया पुलिस अफसर का फर्जी पोस्टर, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एआई के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर दिल्ली पुलिस अफसर पर तोहमत लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।इस फोटो में पुलिस अधिकारी को तथाकथित महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाया गया था। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।एआई से बनाया गया यह पोस्टर साजिश के तहत तैयार किया गया और सोशल मीडिया पर डाला गया था, जिससे माहौल खराब हो। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एसीपी के खिलाफ एआई जनरेटेड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में नदीम अहमद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 11:32 IST
दिल्ली: एआई से बनाया पुलिस अफसर का फर्जी पोस्टर, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार #CityStates #Delhi #DelhiNewsToday #DelhiPolice #SubahSamachar
