Karnal News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

करनाल। तरावड़ी थाना पुलिस ने घर का गेट तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में अंकुश उर्फ बादल निवासी गांव गागर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि 13 अक्तूबर को दोपहर के समय चोर घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। उप निरीक्षक जसविंद्र सिंह की टीम ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 02:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForHouseTheft #SubahSamachar