Delhi NCR News: झपटमारी के मामले में आरोपी दोषी करार
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट ने झपटमारी में एक आराेपी को दोषी करार दिया है। सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में फास्ट-ट्रैक ट्रायल के तहत हुई। अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस प्रस्तुत किया। अदालत ने आरोपी मनोज उर्फ मोनू को दोषी करार दिया। सजा के लिए सुनवाई अभी लंबित है। मामले में पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को विशाल कुमार नामक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिए जाने की शिकायत पर अशोक विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 19:24 IST
Read More:
Accused convicted in snatching case
Delhi NCR News: झपटमारी के मामले में आरोपी दोषी करार #AccusedConvictedInSnatchingCase #SubahSamachar
