Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपी पकड़ से बाहर, पीड़ित परिवार ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में करीब दस दिन पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शमीम पुत्र दिलावर ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 19 जून की रात उनका पुत्र आरुज और शाह अब्बास मोहर्रम की मजलिस से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें आरुज गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 18:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपी पकड़ से बाहर, पीड़ित परिवार ने जताई नाराजगी #AccusedInMurderousAttackRemainAtLarge;Victim'sFamilyExpressesDispleasure. #SubahSamachar