Meerut News: किशोरी के अपहरण के आरोपी को जेल भेजा
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसीगंगानगर। किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एक माह पहले आरोपी जितेंद्र एक किशोरी का अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को दिल्ली से तलाश लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक आरोपी जितेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।-----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 16:24 IST
Meerut News: किशोरी के अपहरण के आरोपी को जेल भेजा #AccusedInTeenageGirl'sAbductionSentToJail. #SubahSamachar
