Noida News: मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी चोरी का आरोप
दादरी(संवाद)।जारचा कोतवाली क्षेत्र के नंगला चमरू गांव में डेरी संचालक से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ व गल्ले से नकदी ले जाने का आरोप लगाया गया है। विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल की शाम उसकी दुकान में गांव के ही आजाद, धर्म सिंह आदि लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर दुकान में घुस गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ व 75 हजार रुपये की चोरी का भी आरोप लगाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 20:50 IST
Noida News: मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी चोरी का आरोप #AccusedOfAssault #VandalismAndTheftOfCash #SubahSamachar
