Hathras News: छत से होकर घर में घुस गर्भवती को पीटने और छेड़ने का आरोप, पुलिस की गाड़ी देख भागे आरोपी
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने गांव के दबंगों पर पीटने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी सदर से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि 31 मई की सुबह नामजद आरोपी उसके घर में घुस आए। उन्होंने उसके और उसकी बहन के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद एक जून की रात को आरोपी दोबारा छत से होकर घर में घुस आए। उन्होंने छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह कमरा बंद कर यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
Hathras News: छत से होकर घर में घुस गर्भवती को पीटने और छेड़ने का आरोप, पुलिस की गाड़ी देख भागे आरोपी #CityStates #Hathras #PregnantWoman #Beating #Molesting #HathrasNews #SubahSamachar
