Jharkhand: अपहरण व हत्या के आरोपी ने थाना में फांसी लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप; क्यों उठाया ये कदम?
राजधानी रांची के नामकुम थाना में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि जगय मुंडा मूल रूप से खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया था जानकारी के अनुसार, उसका उसी गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था और दोनों वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी ने महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया। हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया अपहरण के बाद वह बच्चे को रामगढ़ जिले के घाटों इलाके में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें-Bihar: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा- मिला होली गिफ्ट आरोपी ने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दफनाए गए बच्चे का शव बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां उसने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसकी भी जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:30 IST
Jharkhand: अपहरण व हत्या के आरोपी ने थाना में फांसी लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप; क्यों उठाया ये कदम? #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Namkum #PolicStation #SuicideByHanging #Himself #PoliceStationLock-up #SubahSamachar
