Meerut News: पुलिस को गुमराह करने का आरोपी गिरफ्तार
मवाना। पुलिस ने पुलिस को गुमराह करने और फर्जी केस दर्ज कराने के वांछित आरोपी को मेरठ मेडिकल कॉलेज के बाहर से गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया के अनुसार मोहल्ला मुन्नालाल निवासी आमिर ने तहरीर दी थी कि मोनू पंडित व 2-3 अज्ञात लोगों ने उसके भाई फिरोज को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि वादी आमिर ने ही अपने भाई फिरोज को गोली मारी थी और मोनू पंडित व अन्य के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में आरोपी भाई आमिर को पहले ही पांच नवंबर को जिला कारागार भेज चुकी है। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को आरोपी फिरोज को मेरठ मेडिकल कॉलेज के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
Meerut News: पुलिस को गुमराह करने का आरोपी गिरफ्तार #AccusedOfMisleadingThePoliceArrested #SubahSamachar
