Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में जींद जिला के उचाना मंडी के रहने वाले साहिल उर्फ गोल्डी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया की है।चार अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में नहर कालोनी के रहने वाले राहुल ने बताया कि चार अप्रैल सैक्टर-17 स्थित एक होटल में सो रहे थे उसकी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी थी। अगले दिन सुबह देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक द्वारा की गई। संवाद------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 03:53 IST
Read More:
Accused of motorcycle theft arrested
Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार #AccusedOfMotorcycleTheftArrested #SubahSamachar
