Meerut News: युवक की हत्या का आरोप लगाया, कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग
- छावनी मोहल्ला में समीर की मौत के मामले में ससुराल वालों पर लगाए आरोपसंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। नगर के छावनी मोहल्ले में करीब छह दिन पूर्व हुई युवक समीर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।छावनी मोहल्ला निवासी अमीर अहमद ने शिकायत में बताया कि उसके भाई समीर ने ससुराल पक्ष को करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। इन्हें लौटाने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 18 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग समीर के घर पहुंचे। वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे अपने साथ ले गए।पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने समीर के साथ बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया और घर छोड़कर फरार हो गए। इससे उसकी मौत हो गई। अमीर अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि समीर के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दी गई है। शुक्रवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 19:00 IST
Meerut News: युवक की हत्या का आरोप लगाया, कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग #AccusedOfMurderingAYoungMan #DemandForPostmortemByDiggingUpTheGrave #SubahSamachar
