Panipat News: छह दोपहिया वाहन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद

काबड़ी बाईपास से अमृतसर निवासी आरोपी को सीआईए-2 ने पकड़ा, रिमांड के बाद जेल भेजामाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सीआईए-2 की टीम ने दोपहिया वाहन चोरी के छह मामलों में संलिप्त आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला निवासी बूटा मशी उर्फ लवी को गिरफ्तार किया है। वह अर्जुन नगर में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।सीआईए-2 प्रभारी अनिल ने बताया कि सूचना के आधार पर बूटा मशी उर्फ लवी को काबड़ी बाईपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरा होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, गांव कवी निवासी प्रियव्रत ने शिकायत दी थी कि दो नवंबर को मोटरसाइकिल कंपनी के नजदीक से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इसी मामले की जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: छह दोपहिया वाहन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद #AccusedOfStealingSixTwo-wheelersArrested;FiveMotorcyclesAndOneScooterRecovered. #SubahSamachar